GOLIKAND: पाकिस्तान में हिंदू व्यापारियों को गोली मारी; दो की मौत, एक घायल

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कीच जिले के तुरबत क्षेत्र में दो हिंदुओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। संदिग्ध आतंकियों के हमले में एक अन्य हिंदू नागरिक घायल हो गया है।

पाकिस्तान की पुलिस ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हरिलाल और मोतीलाल नाम के दो हिंदुओं की सोमवार शाम को एक हमले में गोलीमारकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य हिंदू शेरोमल घायल हो गया है। इसके अलावा, इस हमले में एक और व्यक्ति की भी मौत हुई है।

डीआइजी अरसलान खोकर ने बताया कि दो नकाबपोश बाइक पर सवार होकर आए और बाजार के पास स्थित एक मकान के बाहर चार लोगों को फायरिंग कर दी। इस हमले की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए तीनों लोग व्यापारी हैं और संभवत: किसी व्यापारिक रंजिश के चलते उन पर गोलीबारी की गई है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना की निंदा की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई