NAGRI NIKAY: 234 मतदान केंद्रों के लिए दल रवाना, कलेक्टर ने मतदानकर्मियों का बढ़ाया हौसला

जांजगीर-चांपा। जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के नेतृत्व में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। आज पॉलिटेक्निक कॉलेज जांजगीर समेत अन्य मतदान सामग्री वितरण केन्द्रों से ये दल जिले के 234 मतदान केन्द्रों के लिए निकले।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने मतदान दलों को शुभकामनाएं दी और उन्हें उत्साहित किया। मतदान सामग्री का मिलान करने के बाद दल अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुए, साथ ही ईवीएम और अन्य जरूरी सामग्री भी साथ ले गए। 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के नगरीय क्षेत्रों में मतदान होगा। कलेक्टर ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई