Bangladeshi arrest: CG एटीएस ने 3 संदिग्ध बांग्लादेशियों को इराक भागने से पहले किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ एटीएस को आज बड़ी कामयाबी मिली, जब उसने तीन संदिग्ध बंगलादेशियों को इराक भागते समय मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। इन तीनों ने भारतीय पासपोर्ट के आधार पर बगदाद का वीजा बनवाया था।
एटीएस का मानना है कि इनसे पूछताछ में अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, इन तीनों संदिग्धों ने रायपुर के फर्जी पते से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाए थे। ये तीनों बंगलादेशी भाई मिश्रा बाड़ा, ताजनगर टिकरापारा, रायपुर के निवासी थे।
इन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई
- मोहम्मद इस्माईल (27 वर्ष), पिता- शेख शमसुद्दीन, बांग्लादेश
- शेख अकबर (23 वर्ष), पिता- शेख शमसुद्दीन, बांग्लादेश
- शेख साजन (22 वर्ष), पिता- शेख शमसुद्दीन, बांग्लादेश
मुंबई एटीएस की मदद से पकड़ा
आरोपियों के खिलाफ जांच में जुटे एटीएस के अफसरों को जानकारी मिली थी, कि आरोपी रायपुर से निकलकर मुंबई पहुंच चुके है। छत्तीसगढ़ एटीएस ने मुंबई एटीएस से संपर्क किया और आरोपियों की जानकारी भेजकर उन्हें हिरासत में लेने के लिए कहा। छत्तीसगढ़ एटीएस से मिले इनपुट के आधार पर मुंबई एटीएस ने आरोपियों को मुंबई के पायधुनी इलाके से हिरासत में लिया। हत्थे चढ़े तीनों आरोपी भाई है और रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में रहते थे। आरोपियों ने रायपुर में एक च्वाइस सेंटर से फर्जी दस्तावेज बनाए थे। एटीएस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।





