निकाय चुनाव में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की मतदान करने की अपील..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा का पूर्ण इंतजाम कर लिए हैं। आज शहरों के विभिन्न मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से मतदान की अपील की गई।
राजनांदगांव में महावीर चौक से विभिन्न मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया. राजनांदगांव जिला प्रशासन ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की है। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि राजनांदगांव में जिले भर में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर 1250 से अधिक बल तैनात रहेगा. राजनांदगांव जिले में 17 से ज्यादा पार्टी पेट्रोलिंग करेगी। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे एमसीपी लगाकर जवानों के द्वारा निगरानी की जाएगी। राजनांदगांव में 235 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के तहत 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगरीय निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में हो रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में होंगे।