बिलासपुर आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने निकाली रैली,वार्ड की जनता से मांगा समर्थन, जानिए भाजपा प्रत्याशी श्रीनू राव ने क्या कहा.

बिलासपुर। बिलासपुर वार्ड क्रमांक 70 त्रिपुर सुंदरी नगर से भाजपा प्रत्याशी श्रीनू राव ने जनसंपर्क किया इस दौरान पहले एक आम सभा की जिसमें बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक भी शामिल हुए। जहां उन्होंने उपस्थित लोगों को भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से प्रदेश के विकास में लगातार प्रयास कर रही है अब शहर की सत्ता पर भी अगर वह काबिज होते हैं तो इसी तरह से विकास होगा।
साथ ही कहा कि वार्ड पार्षद और महापौर को नगर निगम में जीत कर भेजना होगा इसके लिए जरूरी है कि उन्हें भाजपा के सभी प्रत्याशी को जिताना होगा उन्होंने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार योजनाओं को अमल में लाकर उन्हें जनता तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है वहीं योजनाये नगर निगम के माध्यम से भी उन तक पहुंचेगी। ऐसे में बिलासपुर की शहर सत्ता पर भाजपा को पुनः स्थापित करने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को जिताना होगा इसके बाद घर-घर पहुंच कर जनसंपर्क कर सभी ने भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की।





