NAGRI NIKAY CHUNAV: बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का एक्शन 110 वारंटी चढ़े हत्थे

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने रविवार 9 फरवरी को  वारंटियों की धरपकड़ हेतु एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में कुल 110 वारंट तामील किए। पुलिस ने पहले से ही रेकी करके इस अभियान की तैयारी की थी, ताकि वारंटियों को सही समय पर पकड़ा जा सके।

इस विशेष अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और रक्षित केंद्र का बल शामिल था। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों की पहचान की और उन्हें पकड़ने के लिए आकस्मिक दबिश दी। इस अभियान के दौरान 12 वर्ष पुराने मारपीट के मामलों के वारंट भी तामील किए गए। कुल 51 स्थाई वारंट, 59 गिरफ्तारी वारंट और अन्य वारंट तामील किए गए।

इन थानाक्षेत्र में इतने वारंटी गिरफ्तार

  • सिटी कोतवाली में 12 स्थाई वारंट
  • पलारी में 06 स्थाई वारंट
  • भाटापारा शहर में 04 स्थाई वारंट
  • भाटापारा ग्रामीण में 04 स्थाई वारंट
  • सिमगा में 05 स्थाई वारंट
  • कसडोल में 11 स्थाई वारंट
  • लवन में 04 स्थाई वारंट
  • गिधपुरी में 03 स्थाई वारंट
  • करहीबाजार चौकी में 01 स्थाई वारंट
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई