बिलासपुर वार्ड 63 में श्याम साहू का ऐतिहासिक रैली, मिल रहा लोगों का भरपूर समर्थन..

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 63 अरविंद नगर में भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्याम साहू के समर्थन में रविवार को एक भव्य रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे वार्ड में भाजपा समर्थकों का जोश और उत्साह देखते ही बना, लोग नारे लगाते हुए श्याम साहू के समर्थन में सड़कों पर उतर आए। रैली के दौरान क्षेत्र में एकजुटता और मजबूती का प्रदर्शन किया गया। जहां लोगों ने स्पष्ट रूप से श्याम साहू को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

लोग चाहते है विकास
यहा के लोगो का कहना है कि वे वार्ड में विकास चाहते हैं और इसके लिए भाजपा प्रत्याशी श्याम साहू सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। जनता का यह समर्थन यह साबित करता है कि इस बार वार्ड 63 में भाजपा का परचम लहराने वाला है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई