Bollywood films: फिर से एक साथ दिखेंगे अमिताभ और रेखा, री-रिलीज होंगी बॉलीवुड की क्लासिक फिल्में

Bollywood films: आज से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है, और इस मौके पर पुरानी बॉलीवुड फिल्मों का जादू फिर से देखने का मौका मिलेगा।जहाँ अमिताभ बच्चन और रेखा भी एक साथ नजर आएंगे, जी हाँ कई हिट और क्लासिक फिल्में बड़े पर्दे पर री-रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें सिलसिला, चांदनी, आवारा, और अराधना जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। दरअसल नेशनल फिल्म हेरिटेज मिशन के तहत इन फिल्मों को बड़े पर्दे पर 4K वर्जन में फिर से रिलीज किया जा रहा है,

आइये अब जानते हैं की कौन सी फिल्म किस डेट को री रिलीज होगी,
सिलसिला – 7 फरवरी
चांदनी -14 फरवरी
आवारा- 21 फरवरी
अराधना- 28 फरवरी

सिलसिला (Silsila): इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था, और इसमें अमिताभ बच्चन, रेखा, जया भादुरी और शशि कपूर जैसे बड़े सितारे थे। फिल्म का संगीत शिव-हरि का था, और इसके गाने जैसे ‘देखा एक ख्वाब’ और ‘ये कहां आ गए हम’ बेहद पॉपुलर हुए थे। इस फिल्म की री-रिलीज़ 7 फरवरी को होगी, जो वैलेंटाइन वीक के पहले दिन बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी।

चांदनी (Chandni): यश चोपड़ा की और एक मास्टरपीस, चांदनी को अब तक की बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना जैसे सितारे थे। श्रीदेवी की अदाकारी को बहुत सराहा गया था। यह फिल्म 14 फरवरी को थिएटर में री-रिलीज होगी, और दर्शकों को फिर से एक बार चांदनी की खूबसूरती देखने का मौका मिलेगा।

आवारा (Awaara): राज कपूर की इस ऐतिहासिक फिल्म का नाम हिंदी सिनेमा की महान फिल्मों में शामिल किया जाता है। इसमें राज कपूर, नरगिस और पृथ्वीराज कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म 21 फरवरी को री-रिलीज होगी, और फिल्म प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हो सकती है।

अराधना (Aradhana): राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की इस फिल्म को भी बहुत प्यार मिला था। राजेश खन्ना की लोकप्रियता का यह एक अहम हिस्सा है। यह फिल्म 28 फरवरी को री-रिलीज होगी, और पुराने समय की रोमांटिक जादू को एक बार फिर से महसूस किया जा सकेगा।

नेशनल फिल्म हेरिटेज मिशन के तहत इन फिल्मों को बड़े पर्दे पर 4K वर्जन में फिर से रिलीज किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी को इन फिल्मों का अनुभव हो और पुरानी पीढ़ी को एक बार फिर से अपनी पसंदीदा फिल्मों का जादू देखने का मौका मिले।

तो, इस वैलेंटाइन वीक पर, इन क्लासिक फिल्मों के साथ प्यार, रोमांस और बॉलीवुड का असली जादू फिर से जीने का मौका ना छोड़ें!

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई