illegal occupation शिवघाट में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद, शारदा मंदिर समिति और स्थानीय लोगों का विरोध

बिलासपुर। illegal occupation : सरंकडा के शिवघाट के पास जमीन के कब्जा मामले में गुरुवार को शारदा मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंचकर जायसवाल परिवार द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने की बात कही। शारदा मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया की शिवघाट में खसरा नंबर 1105 शासकीय जमीन है जिस पर जायसवाल परिवार अपनी जमीन बताकर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं,

जबकि जायसवाल परिवार की जमीन का खसरा नंबर 1102/12 है। उक्त खसरा नंबर के बजाय वो शासकीय जमीन पर बाऊण्ड्रीवाल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 3 फरवरी को जायसवाल परिवार द्वारा शासकीय जमीन पर बाऊण्ड्रीवाल बनाया जा रहा था, जिसका मंदिर समिति और मोहल्लेवासियों ने विरोध किया। समिति और मोहल्लेवासियों के अनुरोध पर विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रशासन से जांच कराने की मांग की,जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर छः सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है,जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।शासकीय जमीन खसरा नंबर 1105 शारदा मंदिर और श्राद्ध कर्म के लिए घाट जाने का आम रास्ता है। जिसका उपयोग सरकंडावासी करते है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई