NAGRI NIKAY: बागियों पर कांग्रेस सख्त, 24 नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

महासमुंद। महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले 24 नेताओं पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई महासमुंद, पिथौरा, बसना और सरायपाली क्षेत्रों के उन नेताओं के खिलाफ की गई है, जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध किया और निर्दलीय चुनाव लड़ा।

निष्कासित किए गए नेताओं में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग और कांग्रेस नेता त्रिभुवन महिलांग का भी नाम शामिल है। कांग्रेस ने इन नेताओं के खिलाफ यह कदम पार्टी की अनुशासनहीनता और विरोध को लेकर उठाया है।

Z

9k=

9k=

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button