BSP कर्मचारी तपन चक्रबर्ती ने बॉलीवुड फिल्म के लिए गाया नया गीत

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के इंस्ट्रुमेंटेशन विभाग में 34 वर्षों से कार्यरत तपन कुमार चक्रबर्ती एक प्रसिद्ध पाश्र्व गायक हैं। वे संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके हैं और अपनी सुमधुर आवाज से लाखों दिलों में जगह बना चुके हैं।

हाल ही में, तपन ने मुंबई में एक म्यूजिक एल्बम ‘जोगिया’ के लिए एक गीत रिकॉर्ड किया है। इस गीत में उनके साथ बॉलीवुड की गायिका पामेला जैन ने भी आवाज दी है। यह गीत संगीतकार राजेश शर्मा ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल शहाबुद्दीन अलवी ने लिखे हैं। अब यह गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है और होली तक इसका वीडियो रिलीज होने की संभावना है।

इसके अलावा, तपन कुमार चक्रबर्ती ने हाल ही में बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म के लिए गायक दिव्य कुमार के साथ एक युगल गीत रिकॉर्ड किया है। इस गीत को भी राजेश शर्मा ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल रंधीर सिंह ने लिखे हैं। राजेश शर्मा ने तपन की आवाज से प्रभावित होकर उन्हें दिव्य कुमार के साथ एक बड़ी फिल्म के गीत को रिकॉर्ड करने का मौका दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई