Legend 90 Cricket League: क्रिस गेल-डेविड वॉर्नर जैसे स्टार प्लेयर्स खेलेंगे रायपुर में, आज से लीग की शुरुआत

रायपुर। 6 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लेजेंड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा।

इस लीग में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई बड़े नाम हिस्सा लेंगे, जिनमें क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और शिखर धवन जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। लेजेंड क्रिकेट लीग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है और इस साल यह भारत में हो रहा है। पहले इस लीग का आयोजन श्रीलंका सहित कई देशों में हो चुका है।

मुख्यमंत्री को भेंट की जर्सी

लीग के आयोजकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ वारियर्स टीम की 21 नंबर की जर्सी भेंट की। इस दौरान आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री को प्रतियोगिता का विशेष आमंत्रण भी दिया। लेजेंड 90 के जिम्मेदारों ने बताया, कि मुख्यमंत्री साय को प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ को क्रिकेट के बड़े आयोजनों का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button