Municipal body elections: कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत पांडे को मिल रहा अपार समर्थन

Municipal body elections (बिलासपुर) : प्रियदर्शनी नगर वार्ड क्रमांक 28 में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी प्रशांत पांडे के पक्ष में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्व पार्षद रवींद्र सिंह और श्रीमती डॉलर सहित कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय जनता प्रशांत पांडे के समर्थन में एकजुट हो चुके हैं। प्रशांत पांडे को वार्ड में उनके मिलनसार स्वभाव, जुझारू व्यक्तित्व और जनसेवा की भावना के लिए जाना जाता है। वे छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं और जनता की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए तत्पर हैं।

संवाद के दौरान प्रशांत पांडे ने स्पष्ट किया कि वे सड़क, नाली, पानी, राशन कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे और वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाएंगे। उनके समर्थन में घर-घर जनसंपर्क किया जा रहा है, जिसमें जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोग भरोसा जता रहे हैं कि प्रशांत पांडे ही विकास और जनसेवा की नई मिसाल स्थापित करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई