Teacher raped: शिक्षक ने अपनी ही शिष्या से 6 महीने तक किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

Teacher raped (बलरामपुर) : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक पिछले 6 महिने से नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बना रहे थे। छात्रा शिक्षक के डर से किसी को कुछ नहीं बता रही थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हुई ,तो इसकी जानकारी पुरिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला डिंडो थाना क्षेत्र का है। वहीं 9 जनवरी को कोरबा जिले के छात्रावास में एक छात्र ने बच्ची को जन्म दिया था। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी राम कुमार कमरो को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।
आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म था। इस मामले में कलेक्टर छात्रावास के प्रभारी को निलंबित किया था। बच्ची को जन्म देने के बाद छात्रा ने बाथरूम की खिड़की से बाहर फेंक दिया था। जिसका जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।





