Liquor in Election: चाचा को चुनाव जीताने भतीजे ने मंगाया शराब का जखीरा, 35 पेटी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

Liquor in Election (बिलासपुर) : बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट को पकड़ा है। चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही 35 पेटी शराब को पुलिस ने पकड़ा और चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बलौदाबाजार निवासी नितिन जायसवाल ने उनसे यह शराब मंगवाया था।

इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने बलौदा बाजार में दबिश देकर नितिन जायसवाल को भी गिरफ्तार किया है। नितिन जायसवाल बलौदा बाजार में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेंद्र जायसवाल का भतीजा है। आशंका जताई जा रही है कि चुनाव में खपाने के लिए शराब मंगाई गई थी। बिलासपुर पुलिस एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में अवैध नशे के खिलाफ प्रहार अभियान चला रही है।

अभियान के तहत चुनाव आचार संहिता के बीच पुलिस संदिग्ध सामग्रियों और रकम तथा नशे की जांच कर रही है। थाना कोटा पुलिस और एसीसीयू (साइबर सेल) की संयुक्त टीम ने कोटा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर 35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 21 लाख रुपये आंका गया है।

इस गिरोह का सरगना नितिन जायसवाल को माना जा रहा है नितिन जायसवाल को ही यह शराब सप्लाई की जानी थी। नितिन जायसवाल के चाचा सुरेंद्र जायसवाल बलौदाबाजार में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु शराब खपाने के लिए मध्य प्रदेश से शराब मंगवाई जा रही थी। जिसे बिलासपुर पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई