Illegal Migrants: अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को भारत भेजना शुरू किया

वाशिंगटन। अमेरिका ने अवैध तरीके से देश में प्रवेश करने वाले भारतीय प्रवासियों को वापस भारत भेजना शुरू कर दिया है। एक अमेरिकी सैन्य विमान C-17 भारतीय प्रवासियों के साथ भारत के लिए रवाना हुआ है, हालांकि यह विमान कम से कम 24 घंटे में भारत पहुंचेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन के दौरान अवैध प्रवासियों को हटाने के लिए सैन्य बल का सहारा लिया है। अमेरिकी सरकार और भारतीय सरकार के बीच इस मुद्दे पर समझौता हुआ है, जिसके तहत करीब 18,000 भारतीय प्रवासियों को वापस भारत भेजने की योजना बनाई गई है।

ट्रंप ने हमेशा अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर करने की वकालत की है, उनका कहना है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक स्थिति और कानून व्यवस्था के लिए खतरा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले ही ये एक्शन लेना शुरू किया है। आपको बता दे, कि धानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी 12 को अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे ट्रंप से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई