Singer Sonu Nigam:सिंगर सोनू निगम को कॉन्सर्ट के दौरान हुआ भयानक दर्द, वीडियो शेयर कर बताया हाल…

Singer Sonu Nigam: प्रसिद्ध सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पुणे में हुए अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान महसूस किए गए भयानक दर्द के बारे में बताया। वीडियो में सोनू निगम बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने खुलासा किया कि उस दिन उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई थी। उनकी पीठ में इतनी तीव्र दर्द हो रहा था कि ऐसा महसूस हो रहा था जैसे रीढ़ की हड्डी में सुई चुभ रही हो।

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में कहा, “यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन दिन था, लेकिन संतुष्टि भरा रहा। मैं गा रहा था और साथ ही हिल रहा था, जिसके कारण मेरी पीठ में ऐंठन शुरू हो गई। लेकिन फिर भी मैंने खुद को संभाला क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मैं लोगों की उम्मीदों को तोड़ूं। इसीलिए मैंने अपना कॉन्सर्ट पूरा किया। मुझे खुशी है कि सब कुछ ठीक रहा।”

सोनू ने यह भी बताया कि उन्हें बहुत भयानक दर्द हो रहा था और ऐसा लग रहा था कि जैसे उनकी रीढ़ में कोई सुई चुभ गई हो। और अगर वह थोड़ा भी हिलते तो वह दर्द और बढ़ जाता।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई