Municipal body elections: शिवसेना से महापौर प्रत्याशी रेवती यादव कर रही जनसंपर्क, सपनो का शहर बनाने के वादा

Municipal body elections (बिलासपुर) : हर 5 सालों में नगर निगम की सत्ता के लिए चुनाव होता है । ऐसे में जनता के दरबार में पहुंचकर उन्हें अपने वादों से प्रत्याशी रूबरू कराते हैं और उन्हें दूर भी करने का वादा करते हैं लेकिन देखा जा रहा है कि पिछले कुछ चुनाव से बिलासपुर नगर निगम में केवल कांग्रेस और भाजपा के ही महापौर निर्वाचित होते हैं जिससे यहां बिलासपुर का विकास पूरी तरह से बदला नजर आता है यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं लेकिन न जाने क्यों यह दोनों ही दलों के जन प्रतिनिधि इसे दूर करने में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाते। इसी कड़ी में एक बार चुनावी मैदान में शिवसेना से महापौर प्रत्याशी के रूप में रेवती यादव मैदान में है लगातार रेवती यादव जनता के बीच पहुंचकर उनके लिए समर्थन मांग रही है।
उनका वादा है कि अगर बिलासपुर की जनता उन्हें मौका देती है तो वे सड़क नाली पानी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को तो बेहतर करेंगी ही साथ ही बिलासपुर कुछ सपनों का बिलासपुर बनाने की उनकी पूरी परिकल्पना तैयार है क्योंकि बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त है एसएमएस स्मार्ट सिटी के माध्यम से बिलासपुर को हरित बिलासपुर और स्वच्छ बिलासपुर बनाने की दिशा में वह काम करेंगे जन-जन तक पहुंच कर वे अपने कार्यों से जनता को रूबरू कर रही है वहीं उन्हें जनता का आपस में भी मिल रहा है उनका दावा है कि इस बार बिलासपुर की जनता बदलाव के मूड में है और वह देखने को भी मिल रहा है।





