Municipal body elections: चुनाव जीतने तंत्र-मंत्र का सहारा, प्रत्याशी के घर के बाहर मिला पुतला, नीबू और सिंदूर

Municipal body elections: (पेंड्रा) : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला पेंड्रा नगर पालिका परिषद का है, जहां शीतल शुक्ला नामक प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा के उम्मीदवार हैं। जहां प्रत्याशी के घर के बाहर किसी ने टोना- टोटका की सामग्री बिखेर दी। प्रत्याशी शीतल शुक्ला ने बताया कि, सुबह जब वे सोकर उठे तो दे कि, किसी ने घर के अंदर दरवाजे में टोना- टोटका के लिए 2 पुतले, नीबू, सिंदूर, चावल, मखाना आदि रख कर गए थे।

वहीं इस प्रकार के कृत्य को प्रत्याशी शीतल शुक्ला ने मानसिक प्रताड़ना और मनोबल गिराने के लिए विरोधियों की चाल बताया है। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार टोना-टोटका कर हमें नर्वस नहीं कर सकते। हम पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश फरमानिया और अपनी जीत के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई