Panchayat Secretary suspended: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, पंचायत सचिव सस्पेंड

Panchayat Secretary suspended (बिलासपुर) : बिल्हा विकासखंड के ग्राम खैरखुंडी में पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के कार्यों में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन न करने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी को पंचायत भवन लखराम में नाम निर्देशन केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे नशे की हालत में पाए गए।

इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए सीईओ जिला पंचायत ने छत्तीसगढ़ पंचायत आचरण नियम 1998 और अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के तहत उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बिल्हा रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, जबकि ग्राम पंचायत खैरखुंडी का अतिरिक्त प्रभार पंचायत सचिव अशोक कुमार दुबे को सौंपा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई