Gambler arrested: महिला-पुरुष समेत जुए में दांव लगाते 15 गिरफ्तार, 4 महिलाएं शामिल

Gambler arrested (अंबिकापुर) : जिले की कोतवाली पुलिस ने एक जुए के फड़ पर दबिश दी है। हैरानी की बात यह है कि, इस फड़ में चार महिलायें भी शामिल थी जो दांव लगा रही थी। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर कुल 15 जुआरियों को हिरासत में लिया है। उनके पास से 36 हजार रूपये नकद और ताश की पत्तिया बरामद की गई है। फ़िलहाल सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला कायम कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।





