Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Welcome of Union Budget: सीएम साय ने किया आम बजट का स्वागत, कहा- सभी के सपने होंगे पूरे, चेंबर के साथ अधिकारी-कर्मचारी संगठन भी खुश

Welcome of Union Budget (रायपुर) : देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया। जिसमें उन्होंने आम लोगों को ऐतिहासिक छूट दी है। केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, यह सभी वर्गों के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। टैक्स में छूट से लोगों की क्रयशक्ति बढ़ेगी और मध्यम वर्ग को लाभ होगा। किसानों का भी बजट में खास ध्यान रखा गया है और किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाई गई है। इससे छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को इसका लाभ होगा। किसानों की स्थिति और सुदृढ़ होगी, मध्यम वर्गीय परिवारों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया है। आदिवासी, दलित महिलाओं को लोन का प्रावधान किया गया है। सभी वर्गों का बजट में ध्यान रखा गया है।

केंद्रीय बजट को लेकर रायपुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारीयों ने प्रसन्नता जारी की है। उन्होंने कहा कि, यह आम बजट नहीं बल्कि ऐतिहासिक बजट है। मध्यम वर्गीय को सबसे ज्यादा रहता है, 12 लाख तक टैक्स स्लैब में छूट दी गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी गंभीर बीमारियों की दवाइयां पर छूट और 75000 मेडिकल सीटे बढ़ेंगी। किसानों के लिए भी बजट काफी लाभदायक है। इस बार के बजट से उद्योगपतियों को भी काफी फायदा पहुंचेगा। बजट में बड़ी इंडस्ट्री से लेकर माइक्रो इंडस्ट्री तक का ध्यान रखा गया है। बजट को लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का मानना है कि 2047 तक विकसित भारत कॉल लक्ष्य है। इस तरह के बजट से देश की जीडीपी में भी ग्रोथ होगी। बजट को लेकर हमारे संवाददाता ने कई कर्मचारियों और अधिकारियों से बात की।

जिस पर उन्होंने कहा कि, बजट में टैक्स की इतनी बड़ी छूट हैरान करने वाला है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी, अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि, इतनी बड़ी छूट मिलेगी, इसकी किसी कर्मचारी ने कल्पना नहीं की थी। इस बजट इससे कर्मचारी, अधिकारी जगत का भला होगा। वहीं छत्तीसगढ़ पंजीयन, मुद्रांक अधिकारी, कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास ने कहा कि आज बजट में मध्य वर्ग को 12 लाख रुपए तक और वेतनभोगी को 12 लाख 75 हजार तक छूट दी गई है। इससे मध्यम वर्ग का एक बड़ा हिस्सा टैक्स संबंधी जटिलताओं से मुक्त हो जाएगा।

वेतनभोगी वर्ग की हमेशा से शिकायत की उनकी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा टैक्स के रुप में चला जाता है और कारोबारियों की तरह किसी प्रकार की कटौती नहीं मिल पाती है। उन्होंने आगे कहा कि, वेतनभोगियों की बरसों से जारी यह चिंता और शिकायत दोनों दूर कर दी गई है। इससे मध्यम वर्ग और वेतनभोगी वर्ग से जो बचत होगा, उसका भारत के उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था में अहम योगदान होगा। वेतनभोगी वर्ग सिर पर छत के लिए होम लोन पर निर्भर करता है। इस बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री ने होम लोन पर आयकर कटौती दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया है। इससे भी वेतनभोगी वर्ग को बहुत लाभ होगा और लगभग 18 लाख रुपए तक आय टैक्स दायित्व से मुक्त हो जाएगा। सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे ने भी आम बजट में कर्मचारियों को टैक्स में दी गई राहत का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों, शिक्षकों की स्थिति में काफी सुधार आएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई