Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

BJP workers conference: रायपुर सहित प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनना तय: CM साय

BJP workers conference: (रायपुर) : छत्तीसगढ़ के लोगों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन देते हुए देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाना है, रायपुर सहित प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में कमल खिलाना है। इसके लिए आप सभी कार्यकर्ता एक-एक घर जाएं, मतदाताओं से सम्पर्क करें और हमारी सरकार की उपलब्धि बताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह करें।

उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं से कही। अपने नगरीय निकाय चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से रायपुर शहर के चहुंमुखी और निर्बाध विकास के लिए नगर निगम रायपुर की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

साय ने कहा कि इस नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को शुभ संकेत मिल रहा है, क्योंकि बसना नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी की निर्विरोध जीत के साथ नगर निगम के 2 और नगर पंचायतों के 20 पार्षद प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हुई है। यह जीत नगरीय निकायों की जनता के भाजपा के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

नगरीय निकायों के विकास पर साय ने कहा कि अभी हाल ही में उन्होंने प्रदेश के पूरे जिलों का दौरा किया है और हर जिले में दो सौ से लेकर पांच सौ-सात सौ करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए कुल सात-आठ हजार करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र में लगभग एक लाख 87 हजार महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।

विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई स्वामित्व कार्ड वितरण योजना का लाभ ग्रामीण लोगों को मिल रहा है। गांव के लोग वर्षों से आबादी जमीन में मकान बनाकर रह रहे थे, लेकिन उनके पास घर का मालिकाना हक नहीं था, इसको दिलाने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार ने किया है। प्रदेश के 61 हजार लोगों को एक ही दिन में स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया। उन्होंने नगरीय निकाय के लोगों को भी उनके जमीन का मालिकाना हक देने हेतु आश्वस्त किया।

नाच न जाने आँगन टेढ़ा

सीएम साय ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि – धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया और दोष हम पर मढ़ रहे हैं। इसे कहते हैं नाच न जाने आंगन टेढ़ा। कांग्रेस प्रत्याशी पहले ठीक से फॉर्म भरना तो सीख लें, उसके बाद किसी पर आरोप लगाएं। मुख्यमंत्री के इस भाषण ने कार्यकर्ताओं की खूब तालियां बटोरी। कांग्रेस को घेरते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में हर तरफ भ्रष्टाचार था। शराब, कोयला, बालू, डीएमएफ, महादेव एप घोटाला ये सब कांग्रेस ने किया।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को ख़राब किया, पीएससी जैसी संस्था को बदनाम किया। जिससे जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार से उठ गया था। आज पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है, जिसके दोषीदार जेल के सीखचों के अंदर है, उनका बेल नहीं हो रहा। कोयला और शराब के घोटालेबाज भी जेल के अंदर हैं। विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही हमने मात्र 13 महीने में इतने काम किये हैं, जिससे 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों का विश्वास हमारी भाजपा की सरकार पर बढ़ा है।

मोदी की गारंटी के सभी वादे पूरे किये हैं। 18 लाख परिवारों के लिए पीएम आवास की स्वीकृति, किसानों के धान की कीमत 3100 रूपये प्रति क्विंटल, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस, 70 लाख माता-बहनों महतारी वंदन योजना का लाभ, तेंदूपत्ता का दाम 5500 रुपया प्रति मानक बोरा ये सब उनकी सरकार ने किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को भी सँवारने की बात कही। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी जी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे जी, अन्य वरिष्ठ नेतागण, सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी एवं विशाल संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई