एक बीजेपी तो दूसरा कांग्रेसी, निकाय चुनाव में दो सगे भाईयों का टक्कर…

मैनपुर। गरियाबंद देवभोग नगर पंचायत के चुनाव में दो भाईयों का टक्कर हो रहा है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी विनोद पाड़े को बनाया गया है, और भाजपा से मुन्नुराम पाड़े को प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों ही सगे भाई है और नमांकन भी भर चुके हैं। इस बार यहां चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है और दोनों सगे भाइयों के बीच कड़ा और रोचक मुकाबला है।
आपको बता दें कि देवभोग को नगर पंचायत बनाया गया है और पहली बार यहां नगर पंचायत का चुनाव होने जा रहा है। देवभोग नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 सोनामुंदी में कांग्रेस ने बड़े भाई विनोद पाड़े को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर उसके सगे छोटे भाई मुन्नु राम पाड़े को भाजपा ने टिकट देकर दोनों भाइयों के बीच चुनावी रण को रोचक बना दिया है।
भाजपा का विश्वास
इसी तरह छोटे भाई भाजपा से चुनाव लड़ रहे मुन्नुराम पाड़े ने कहा कि मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं और भाजपा ने मुझ पर विश्वास कर टिकट दिया है। मेरे बड़े भाई को मेरे खिलाफ कांग्रेस द्वारा टिकट देकर कुटनीति रचा जा रहा है, लेकिन जनता का उन्हें आशूर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा हम दोनों भाई के बीच कोई मन मुटाव नहीं है।
कांग्रेस प्रत्याशी विनोद पाड़े ने कहा
इसी विषय पर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद पाड़े ने कहा वे 20 साल तक भाजपा में रहे, लेकिन कभी भी उन्हे बैठक व अन्य कार्यक्रमों में नहीं बुलाया गया। जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस प्रवेश कर लिया और कांग्रेस ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। यह लड़ाई हम दोनों भाइयों के बीच नहीं है, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के बीच है।