Indian fishermen: श्रीलंका की जेल से रिहा हुए छह भारतीय मछुआरे चेन्नई पहुंचे, अफसरों ने किया स्वागत

तमिलनाडु। श्रीलंका की जेल से रिहा हुए छह भारतीय मछुआरे गुरुवार को चेन्नई पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने किया। कुछ दिन पहले, श्रीलंकाई नौसेना ने  भारतीय मछुआरों को पकड़ा था, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस घटना के बाद, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध जताया था। इन मछुआरों को 11 जनवरी को पाक जलडमरूमध्य के कच्चातीवु द्वीप के पास से मछली पकड़ते समय श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को श्रीलंकाई अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें सजा सुनाई गई। हालांकि, दोनों देशों के कूटनीतिक प्रयासों के बाद आठ में से छह मछुआरों को रिहा कर दिया गया है।

जाफना में भारतीय अधिकारी मिले थे मछुआरों से

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने जाफना में अस्पताल जाकर घायल मछुआरों का हालचाल लिया और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। भारतीय सरकार ने कहा कि मछुआरों पर बल का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यह मामला तब सामने आया जब श्रीलंकाई नौसैनिकों ने संदेह के आधार पर भारतीय मछली पकड़ने वाले जहाज को कब्जे में लिया, क्योंकि उसने जलक्षेत्र छोड़ने का आदेश नहीं माना था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई