enrollment process: कलेक्टोरेट कार्यालय में नामांकन फार्म लेने उमड़ी भीड़, 9 लाख 8 हजार का आया राजस्व

enrollment process (बिलासपुर) : स्थानीय आम चुनाव के लिए विगत 22 जनवरी से नामांकन फॉर्म को दिए जाने का काम जारी है। तो वही उम्मीदवार भी नामांकन फार्म लेने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच रहे हैं जिसके तहत आमांकन फार्म के छठवें दिन कुल 72 फॉर्म उम्मीदवारों ने प्राप्त किया।

जिसमें बीजेपी से 19 कांग्रेस से 28 निर्दलीय 20 आप से तीन और बसपा से दो उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किया है। इसके अलावा महापौर के लिए भाजपा कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवारों ने एक-एक फॉर्म लिया है। अब तक महापौर में आवेदन फार्म से लगभग ₹100000 प्राप्त हुए हैं। तो वहीं पार्षद प्रत्याशियों के तौर पर नौ लाख साठ हजार रुपए अब तक कुल राजस्व जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हुआ है।

हालांकि मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है ऐसी उम्मीद है। कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जमावड़ा देखा जाएगा। तो वही नामांकन लेने वाले उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचेंगे ऐसे में मंगलवार का दिन फॉर्म को जमा करने और प्राप्त करने का अंतिम दिन है। उम्मीदवार पूरी तैयारी के साथ मंगलवार को यहां पहुंचेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई