Coldplay final concert.कोल्डप्ले के फाइनल कॉन्सर्ट में क्रिस मार्टिन ने गाया ‘वंदे मातरम’ और ‘मां तुझे सलाम’

Coldplay final concert.अहमदाबाद में कल कोल्डप्ले का फाइनल कॉन्सर्ट था! जहाँ बैंड के फ्रंट मैन क्रिस मार्टिन ने भारतीय संस्कृति और गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘वंदे मातरम’ और ‘मां तुझे सलाम’ गाकर एक खास संदेश दिया। यह भारत में उनके फैंस के लिए बेहद यादगार पल था। इसके अलावा, क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह का भी इस कार्यक्रम में होना और क्रिस मार्टिन द्वारा उनके लिए गाना गाना इस इवेंट को और भी खास बना गया।
क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे कॉन्सर्ट में पहुंचे। क्रिस मार्टिन ने बुमराह के लिए गाना भी गाया। क्रिस ने कहा- जसप्रीत, मेरे खूबसूरत भाई, क्रिकेट के सबसे बेस्ट बॉलर, तुम्हें इंग्लैंड के विकेट लेते हो तो ये देखकर हमें मजा नहीं आता।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 25 और 26 जनवरी को हुआ। शो क्रिस मार्टिन के ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर’ के हिस्से का फाइनल कॉन्सर्ट था। कार्यक्रम में बुमराह के अलावा क्रिकेटर पार्थिव पटेल, गुजराती लोक गायक प्रफुल्ल दवे, उनकी बेटी ईशानी दवे और कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी भी शामिल हुए।





