Tragic road accident: शादी की खुशियां मातम में तब्दील, शादी का निमंत्रण देने जा रहे दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत

Tragic road accident (कोरबा) : घर की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब निमंत्रण देने जा रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल, रविवार को नोनबिर्रा के बॉर्डर चोढा के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बिरबल पटेल के छोटे भाई की शादी 1 फरवरी को होने वाली थी। जिसका निमंत्रण देने के लिए पाली विकासखंड के ग्राम सिरली निवासी बिरबल पटेल और गौरी पटेल ग्राम बांधा खार जा रहे थे। इस दौरान पल्सर बाइक पर सवार होकर स्कूली छात्र तेज रफ्तार में सामने आ रहे थे।

नोनबिर्रा के बॉर्डर चोढा के पास दोनों बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं दो युवतियों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद दीपिका थाना पुलिस मौके पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई