Municipal body elections: भाजपा ने बिलासपुर के लिए जारी किया पार्षद और अध्यक्षों की लिस्ट

Municipal body elections (बिलासपुर) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा के बाद बिलासपुर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर और मोहित जायसवाल ने बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से 64 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इनमें से जो 6 वार्ड रोके गए हैं उनमें 18,30, 36,40,45 और 60 नंबर हैं जिनकी सूची बाद में घोषित की जाएगी। इसके पहले भाजपा पदाधिकारी ने अलग-अलग नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है।

महापौर प्रत्याशी की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। रविवार दोपहर नगर पालिका अध्यक्षों की भी भाजपा ने घोषणा कर दी। जिसमें बिलासपुर जिले के बोदरी तखतपुर रतनपुर के अलावा मुंगेली जिले सहित अन्य नगरपालिका परिषदों के अध्यक्षों का नाम का ऐलान कर दिया गया अब सोमवार से भाजपा की तरफ से नामांकन प्रक्रिया में जहां तेजी आएगी तो वहीं उम्मीद है कि कांग्रेस भी सोमवार से नामांकन जमा करने की शुरुआत आधिकारिक तौर पर करा दे। महापौर बिलासपुर के लिए हालांकि भाजपा से पूजा विधानी का नाम सामने आया है। अब देखना होगा की पूजा विधान ही अधिकृत प्रत्याशी होगी या आखिरी समय में उनके नाम में किसी तरह का फेरबदल हो जाएगा।

list 1 1

LIST 2

LIST 3

LIST 4

LIST 5

LIST 6

LIST 7

LIST 8

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई