Body Elections 2025: भाजपा की मेराथन बैठक संपन्न, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास में देर रात तक चली बैठक, उम्मीदवारों के नाम लगभग तय

Body Elections 2025 (रायपुर) : भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर शुक्रवार को मेराथन बैठकों का दौर चला। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आज विभिन्न बैठक होने के प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में चुनावों को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय, मंत्री रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, केदार कश्यप, सांसद संतोष पांडे, विधायक लता उसेंडी, पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरत लाल वर्मा, राम जी भारती मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बैठक के बाद कहा कि बैठक में संभाग के सभी वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई है। सभी वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मशविरा किया गया है और इस प्रश्न पर विचार-विमर्श हुआ है कि क्या होना चाहिए, किस तरीके से होना चाहिए? इस पर हुई विस्तृत चर्चा के आधार पर जो चयन प्रक्रिया है वह आगे बढ़ेगी। हमारी जो समितियाँ हैं, मंडल समिति प्रत्याशियों के नामों की सूची जिला समिति को भेजी है। जिला समिति से संभाग और संभाग से प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति तक सारी सूची प्राप्त हो रही है।

नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की सूचियाँ धीरे-धीरे बनकर ऊपर तक आई है। श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी एक-दो दिनों में तय उम्मीदवारों की सूची घोषित हो जाएगी। सभी वर्गों का समावेश कर भारतीय जनता पार्टी सर्वजन सर्वहित और सभी वर्ग को लेकर चलती है समरसता के अनुसार कार्य करती है। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि भाजपा की अपनी एक निश्चित प्रत्याशी चयन प्रक्रिया है और हमारे सभी स्तर पर मंडल चयन समिति, जिला चयन समिति और संभाग चयन समिति की बैठकें हो चुकी है और अब जो हमारे पास पैनल आए हैं, उसे केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखे हैं, जिन पर शीघ्र विचार करके शीघ्र ही महापौर सहित प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें भारत के प्रजातांत्रिक जीवन मूल्यों और परम्पराओं के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत अपने लोकतंत्र के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री साय ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर भारत की लोकतांत्रिक परम्पर का हिस्सा बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मत राष्ट्र के नवनिर्माण का सबसे बड़ा आधार है, इसलिए सभी नागरिकों को अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता से करना चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button