BJP election committee meeting: भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू, उम्मीदवारों के नामों पर की जा रही चर्चा

BJP election committee meeting (रायपुर) : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश, सीएम विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल मौजूद हैं। जहां महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष के नामों पर चर्चा हो रही है।

हर निकाय के लिए आए हुए पैनल पर चर्चा हो रही है। उल्लेखनीय है कि, हप्तेभर पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक हुई थी। पंचायत, नगरीय निकाय चुनाव समिति की बैठक हो रही थी। सीएम विष्णुदेव साय समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। इसके साथ ही नए अध्यक्ष के भव्य स्वागत की BJP दफ्तर में तैयारी भी शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए किरण सिंहदेव के नाम की अधिकृत घोषणा होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button