मच्छर भगाने के लिए रायपुर नगर निगम ने डेढ़ करोड़ रुपए किए खर्च, फिर भी लोग मच्छरों से परेशाम..

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर अब धीरे धीरे महानगर की तर्ज पर विकसित हो रही है। शहर में आबादी बढ़ने के साथ ही रहवासी क्षेत्र का विस्तार भी हो रहा है. इस बीच रायपुर शहर के कई वार्डों में मच्छरों की समस्या की शिकायत सामने आने लगी। जानकारी के मुताबिक, रायपुर नगर निगम में 70 वार्डों के लिए पिछले 3 महीने में मच्छर भगाने के लिए फॉगिंग मशीन और दवाइयां का छिड़काव करने लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए गए। बावजूद इसके वार्डवासियों को मच्छर की समस्या से निजात नहीं मिल पाई है।

वार्डवासी मच्छर से परेशान । वार्डवासी शांति पांडे ने बताया कि मच्छर मारने के लिए नाली और गंदगी वाली जगह पर महीने में एक बार दवाई का छिड़काव किया जाता है। नालिया ज्यादातर खुली हुई है, जिसमें गंदगी की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। सफाई भी कभी-कभार ही होती है। 15 दिन या फिर महीने में एक दो दिन ही नालियों में मच्छर मारने की दवाइयों का छिड़काव और फॉगिंग मशीन वार्ड में चलाई जाती है।

मच्छर की वजह से पूरे वार्ड में आए दिन मलेरिया और डेंगू की शिकायत मिलती रहती है। कई बार मच्छरों के नाम से घर में मेहमान आने से भी कतराते हैं। घर में पूजा पाठ करते समय मच्छरों की वजह से परेशान रहते हैं। दैत्य दानव की तरह मच्छर पूजा पाठ के समय परेशान करते हैं. फागिंग मशीन महीने में कभी कभार ही आता है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई