Monali Thakur admitted to hospita:बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर अस्पताल में भर्ती, परफॉर्मेंस के दौरान बिगड़ी तबीयत

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर की हाल ही में तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोनाली 21 जनवरी को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में दिनहाटा फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं, तभी उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फेस्टिवल के बाद मोनाली ने फैंस से मांगी माफी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मोनाली ठाकुर ने फेस्टिवल के दौरान अपने लोकप्रिय गाने “तूने मारी एंट्रियां” को परफॉर्म करते हुए अचानक अस्वस्थ महसूस किया। परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में फैंस को बताया और माफी मांगी। उन्होंने कहा, “आज मैं बहुत अस्वस्थ महसूस कर रही हूं। किसी चीज का वादा करना और फिर उसे पूरा न कर पाना बहुत मुश्किल है। मैं आगे परफॉर्म नहीं कर सकती।” मोनाली के फैंस ने उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की और उन्हें अच्छा होने की शुभकामनाएं दीं।

वाराणसी में खराब मैनेजमेंट की वजह से रुकवाया था कॉन्सर्ट

यह पहली बार नहीं है कि मोनाली ठाकुर ने अपनी परफॉर्मेंस से जुड़ी कोई समस्या साझा की हो। दिसंबर 2024 में, वाराणसी में एक कॉन्सर्ट के दौरान भी उन्होंने खराब मैनेजमेंट का हवाला देते हुए अपना प्रदर्शन बीच में ही रोक दिया था। उस दौरान उन्होंने कहा था, “मैं बहुत निराश हूं। मेरी टीम और मैं यहां परफॉर्म करने के लिए बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन बुनियादी ढांचे और व्यवस्थाओं के कारण प्रदर्शन सही नहीं हो पा रहा था। यह मैनेजमेंट की जिम्मेदारी थी, और बार-बार कहा था कि यहां चोट लग सकती थी।”

मोनाली ठाकुर की तबीयत को लेकर उनके फैंस चिंतित हैं, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ठीक होकर अपने फैंस को फिर से अपने संगीत से मंत्रमुग्ध करेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई