Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Revelation in kidnapping case: पुलिस ने अपहरण मामले में किया सनसनीखेज खुलासा, दुल्हन दिलाने के नाम पर लिए थे पैसे, लड़कियों के भागने पर दिया वारदात को अंजाम

Revelation in kidnapping case (अंबिकापुर) : अंबिकापुर के दो युवकों के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को मध्यप्रदेश के सागर से गिरफ्तार किया है। लेकिन जो कहानी सामने आई है वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है, जिसमें आरोपियों से दुल्हन दिलाने के नाम पर पैसे लिए गए थे। लड़कियां भी दिखाई गई। लेकिन शादी के लिए ट्रेन से रवाना होने से पहले लड़कियां भाग गई। इसके बाद दिए गए पैसों की वापसी के लिए सारा खेल हुआ।

एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इन्दर शाह मरावी ने 20 जनवरी 2025 को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घर से अपने दोस्त काबिल अंसारी के साथ निकला उनका उनका लड़का दिनेश मरावी वापस नहीं लौटा है। मामले में थाना दरिमा में मामला पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान यह बात सामने आई कि दिनेश मरावी ने अपनी पत्नी को कुछ आरोपी उसे और उसके दोस्त काबिल अंसारी को ट्रेन में जबरदस्ती बिठाकर ले जा रहे हैं।

इसके बाद इंदर शाह मरावी ने आरोपियों की डिमांड पर फोनपे के जरिए 25,000 रुपए दिया था। इसके बाद आरोपियों का लोकेशन चेक करने पर सागर, मध्यप्रदेश पाया गया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने तत्काल टीम को सागर रवाना किया, जहां से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दमोह निवासी शाहिद खान, राशिद खान व रामनरेश तिवारी और सागर निवासी सोनू राय, राहुल जैन व मुकेश दुबे शामिल हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि काबिल अंसारी ने परिचित के जरिए शादी के लिए वधू दिलाने की बात हुई थी, जिस पर आरोपियों की ओर से नगद और फोनपे के जरिए एक लाख 45 हजार रुपए दिया था।आरोपी अंबिकापुर पहुंचे और लड़की भी देखी. शादी की सहमति भी बनी, लेकिन रवाना होते समय लड़कियां स्टेशन से फरार हो गईं। पूरा वाकया समझ आते ही आरोपियों ने दिनेश मरावी और काबिल अंसारी से पैसों की मांग करते हुए मारपीट करते हुए जबरदस्ती ट्रेन में अपहरण कर ले गए। आरोपियों को सागर से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई