Salman Khan’s Sikandar: सिकंदर की शूटिंग पर लौटे सलमान खान

Salman Khan’s Sikandar: बिग बॉस-18 खत्म होने के बाद सलमान खान एक बार फिर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट “सिकंदर” की शूटिंग में पूरी तरह से व्यस्त हो गए हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान देखा गया, जहां वह एक काली पीली टैक्सी से उतरते हुए नज़र आए। इस शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सलमान का दमदार एंट्री सीन देखा गया है।
सलमान ने शूटिंग के दौरान डेनिम जींस और नीली शर्ट पहन रखी थी, और उनके चारों ओर फैंस का एक बड़ा समूह मौजूद था, जो उन्हें एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गया था। सलमान इन दिनों फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
रश्मिका मंदाना की चोट से फिल्म की रिलीज़ पर असर
फिल्म “सिकंदर” की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों पैर की चोट से जूझ रही हैं, और रिपोर्ट्स के अनुसार, इस चोट के कारण फिल्म की रिलीज़ पर असर पड़ सकता है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इस वजह से रश्मिका की शूटिंग रोक दी गई है, जबकि कुछ का कहना है कि फिल्म की शूटिंग उनके बिना ही पूरी हो गई है।
फिल्म के अन्य अहम पहलु
इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है और इसमें काजल अग्रवाल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। सलमान खान के इस प्रोजेक्ट में नए लुक को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है, और इसे साजिद नाडियाडवाला के बैनर ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।





