Kangana Ranaut on Emergency : कंगना रनौत ने किया बड़ा खुलासा, कहा- इमरजेंसी फिल्म के लिए घर तक गिरवी रखना पड़ा

Kangana Ranaut on Emergency : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है, हालांकि फिल्म को लेकर कंगना ने अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। अब एक इंटरव्यू में कंगना ने खुलासा किया है कि इस फिल्म को बनाने के दौरान उन्हें वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा था, और इसके चलते उन्होंने अपना घर तक गिरवी रख दिया था।
कंगना रनौत ने बताया, “फिल्म बनाते समय काफी परेशानियां आईं थी। बहुत से लोग इससे पीछे भी हट गए थे। कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म इसे खरीदने के लिए तैयार नहीं था। फिल्म बनाने के लिए मुझे अपना घर तक गिरवी रखना पड़ा था। मैंने बहुत कुछ झेला, लेकिन मेरे पास कोई ऐसा नहीं था, जिसके पास जाकर मैं अपने दुख बताती।”
कंगना के इस शॉकिंग खुलासे ने यह दिखा दिया कि उन्होंने इमरजेंसी को बनाने के लिए कितनी मेहनत और संघर्ष किया है। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफलता नहीं मिल पाई जितनी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कंगना के जज्बे को लेकर फैंस और इंडस्ट्री में एक नई सराहना बनी है।





