Death By Chinese Manjha: हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से मांगा जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने चाइनीस मांजे से एक 7 साल के बच्चे की मौत और महिला अधिवक्ता के घायल होने के मामले में गंभीर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव से इस मामले में जवाब तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच में हुई सुनवाई के दौरान कहा गया कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक है।

कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद चाइनीस मांजा बाजार में कैसे उपलब्ध हो रहा है। साथ ही यह भी पूछा गया कि इस कानून का पालन क्यों नहीं हो सका। कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या मृतक बच्चे के परिवार को मुआवजा दिया गया है और राज्य सरकार ने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है? दरअसल, रायपुर के पचपेड़ी नाका इलाके में रविवार को 7 साल का बच्चा गार्डन में खेलते हुए चाइनीस मांजे से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं देवेंद्र नगर में एक महिला अधिवक्ता भी इसी मांजे से घायल हुई। कोर्ट ने इस मामले में जनहित याचिका के रूप में सुनवाई की और अगली सुनवाई 29 जनवरी 2025 को तय की है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button