Bear Attack: कांकेर में भालू के हमले से पिता-बेटे की मौत, दो घायल

कांकेर।  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू के हमले से एक पिता और बेटे की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना भानुप्रतापपुर क्षेत्र के डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में हुई।

वन अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार  तीन ग्रामीण लकड़ी लेने जंगल गए थे, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि भालू अभी भी आक्रामक है, जिससे दोनों शवों को जंगल से निकालने में मुश्किल हो रही है।  जब वन विभाग की टीम शव लेने पहुंची, तो भालू ने एक और हमला कर दिया।

इस हमले में डिप्टी रेंजर नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वन विभाग के कर्मचारी विकास कुमार ने बताया कि वे भी भालू के हमले का शिकार हो सकते थे, लेकिन किसी तरह बच गए। अब वन विभाग की टीम लगातार इलाके की निगरानी कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी कोई और घटना न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई