Terror of wild boars: देर रात घर में घुसे 5 जंगली सुअर, 3 सुअर हुए घर में कैद

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 सांधिपारा में भोलाराम के घर में बीती रात 5 जंगली सुअर घुस गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे, तो सुअरों को घर में देखकर घबरा गए और डर के कारण सभी घर से बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान 2 सुअर बाहर निकल गए, जबकि 3 घर के अंदर फंस गए। जंगली सुअरों की इस घटना से मोहल्ले में भय और उत्सुकता का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन विभाग ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। काफी देर बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी भी गंभीरता से काम करने के बजाय लापरवाह नजर आए। घटना ने मोहल्ले के निवासियों को न केवल डरा दिया, बल्कि वन विभाग की उदासीनता पर सवाल भी खड़े किए। जंगली सुअरों के रेस्क्यू का काम अब तक शुरू नहीं हुआ था, जिससे मोहल्ले में आक्रोश और चिंता का माहौल है। वन विभाग की सुस्ती ने इस घटना को और गंभीर बना दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई