META में 3600 कर्मचारियों की होगी छंटनी, मार्क जुकरबर्ग का बड़ा फैसला

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा ने खराब प्रदर्शन के आधार पर 3600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। इन सभी कर्मचारियों को वर्क परफॉर्मेंस के आधार पर हटाया जाएगा।
कंपनी का कहना है कि यह कदम बेहतर टैलेंट को जोड़ने के लिए उठाया गया है। मार्क जुकरबर्ग ने कहा, “खराब प्रदर्शन वाले कर्मचारियों को हटाकर मैनेजमेंट को बेहतर बनाया जाएगा।” मेटा का यह कदम माइक्रोसॉफ्ट की हालिया छंटनी की तरह है, जिसमें खराब प्रदर्शन के आधार पर 1% वर्कफोर्स हटाया गया था।
छंटनी का असर
मेटा के कुल कर्मचारियों का 5% इससे प्रभावित होगा। 72,400 कर्मचारियों की कुल संख्या में से यह छंटनी होगी। आपको बता दे, कि मेटा ने हाल ही में यूएस में फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम बंद किया है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन के नियमों में भी ढील दी गई है। नए सिस्टम के तहत मेटा के यूजर अपने पोस्ट के साथ कॉन्टेक्स्ट जोड़ सकेंगे, जैसा एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर होता है।





