Meeting of Deputy CM and Police Department: डिप्टी सीएम पुलिस विभाग की ले रहे बड़ी बैठक, नक्सल ऑपरेशन और कानून व्यवस्था पर बनेगी रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज मंत्रालय में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें कानून व्यवस्था और नक्सल ऑपरेशन पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक देर शाम तक चलने की संभावना है। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुवा, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
बता दें कि दो दिन पहले बीजापुर में बड़ी नक्सली घटना हुई थी, जिसमें डीआरजी के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुए थे। इस घटना के बाद इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा नक्सल विरोधी अभियान की विस्तार से समीक्षा करेंगे। साथ ही पुलिस के आला अफसरों के साथ प्रदेश में लॉ एंड आर्डर पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे।





