KHALIDA JIYA: लीवर सिरोसिस, दिल का ईलाज कराने लंदन गई BNP अध्यक्ष 

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष खालिदा जिया मंगलवार शाम इलाज के लिए लंदन के लिए रवाना हो गईं। रात 11:46 बजे वह ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कतर के शाही एयर एम्बुलेंस से उड़ीं। इस विशेष फ्लाइट में उनके साथ डॉक्टरों, परिवार के सदस्य और सहायक भी थे, और कतर सरकार के डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद थी।

BNP के वरिष्ठ नेताओं ने इसे एक चिकित्सा यात्रा बताया, न कि राजनीतिक यात्रा। उनका कहना था कि खालिदा जिया का मुख्य उद्देश्य बेहतर इलाज प्राप्त करना और परिवार से मिलना है।

लंदन क्लिनिक में कराया जाएगा भर्ती

खालिदा जिया की स्वास्थ्य स्थिति काफी नाजुक है और वह लीवर सिरोसिस, हृदय रोग और गुर्दे की समस्याओं से पीड़ित हैं। लंदन पहुंचने के बाद उन्हें लंदन क्लिनिक में भर्ती कराया जाएगा। उनके साथ यात्रा कर रहे चिकित्सा बोर्ड में 6 सदस्य शामिल हैं, जिनमें प्रोफेसर शाहाबुद्दीन तालुकदार और प्रोफेसर एज़एम जहीद हुसैन शामिल हैं।

यह खालिदा जिया का सात वर्षों में पहला UK दौरा है। उनके परिवार और पार्टी के सदस्य उम्मीद कर रहे हैं कि उनका इलाज सफल होगा और वह जल्द स्वस्थ होकर अपनी राजनीतिक भूमिका में लौटेंगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई