Funeral of the Martyrs: शहीद जवान का गांव में नहीं होने दिया अंतिम संस्कार, नक्सलवाद छोड़ बने थे पुलिस के जवान

बीजापुर। नारायणपूर के कुटरू में हुए नक्सली हमले के दौरान 8 जवान और एक ड्रायवर शहीद हुए थे। जिनमें शहीद जवान बुधराम का अंतिम संस्कार नक्सलियों ने गांव नहीं होने दिया। नक्सलियों ने गांव में शहीद जवान का अंतिम संस्कार करने पर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पड़ोस के बदरेला गांव में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
आपको बता दें कि शहीद जवान बुधराम ने 8 साल पहले नक्सली गतिविधियों को छोड़ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। जिसके बाद उसे पुलिस की नौकरी दी गई थी। वहीं शहीद जवान के इस रवैये से बौखलाए नक्सलियों ने बुधराम का अंतिम संस्कार गांव में नहीं होने दिया।





