CG: फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों में बेचीं जमीन, दंपत्ति सहित 2 बेटियां गिरफ्तार

रायपुर। पुरानी बस्ती पुलिस ने दूसरे की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की डील करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशीष वाजपेयी डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर का रहने वाला है। इस मामले में पकडे गए आरोपी की पत्नी और उनकी 2 बेटियों को भी आरोपी बनाया गया है।

आरोपी आशीष ने पहले भाठागांव स्थित रेखा गोयल की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार किया और उस जमीन के इकरारनामा के नाम पर प्रार्थी मयूर निर्मल से 1 करोड़ 30 लाख रुपये लिए। इस फर्जीवाड़े में आरोपी की पत्नी और दोनों बेटियां भी शामिल थी। वहीं पैसा लेने के बाद भी आरोपी द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराए जाने पर प्रार्थी को शक हुआ और वह पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में चरों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई