Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

CG: बिलासपुर में भाजपा के 2 जिला अध्यक्ष हुए नियुक्त, दीपक को शहर और मोहित जायसवाल को मिली ग्रामीण की जिम्मेदारी

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर जिले को शहरी और ग्रामीण दो भागों में विभाजित करते हुए संगठनात्मक बदलाव किया है। इसके तहत दीपक सिंह ठाकुर को शहरी जिला अध्यक्ष और मोहित जायसवाल को ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने यह कदम संगठन को अधिक प्रभावी और जनता के करीब लाने के उद्देश्य से उठाया है। भाजपा ने बिलासपुर जिले को दो भागों में विभाजित कर शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

शहरी जिले में बिलासपुर, तखतपुर, और कोटा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जबकि ग्रामीण जिले में बिल्हा, बेलतरा, और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र आते हैं।दीपक सिंह ठाकुर, जो पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और वर्तमान में जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य हैं, को शहरी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, मोहित जायसवाल, जो वर्तमान में जिला भाजपा के महामंत्री हैं, को ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

मोहित जायसवाल ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की नीतियों और विचारधारा को हर कार्यकर्ता और जनता तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा। दीपक सिंह ठाकुर शहरी जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य संगठन को और मजबूत बनाना है। इसके साथ ही भाजपा ने मंडलों की संख्या भी बढ़ाई है। पहले जिले में 25 मंडल थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 29 कर दिया गया है।

पार्टी का मानना है कि इस ,,ग्रामीण जिलाध्यक्ष विभाजन से संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।इस बदलाव का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। भाजपा का यह कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस दौरान भाजपा कार्यालय में बिलासपुर चुनाव प्रभारी अनुराग सिंह देव,, पूर्व मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल,,तखतपुर विधायक धरम जीत सिंह,,बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक,,बेलतरा विधायक शुशांत शुक्ला,,पूर्व विधायक रजनीश सिंह,,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत,,पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडे,,बीजेपी नेता प्रकाश सूर्या सहित अन्य बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई