Naxalite blast: नक्सलियों ने किया पुलिस वाहन में ब्लास्ट, 2 जवान शहीद 2 घायल

बीजापुर। बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नक्सलियों ने पुलिस वाहन पर विस्फोट कर दिया है। इस घटना में 2 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। वहीं 2 जवानों को घायल बताया जा रहा है। हालांकि अभी इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना दूर-कुटरू मार्ग की है जहां ये विस्फोट हुआ है। सुरक्षा बल की बड़ी टीम इलाके में सर्चिंग के लिए निकली थी, इसी दौरान ये हमला हुआ है।





