तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर, 2 चचेरे भाइयों की मौके पर मौत

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दोनों भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं आरोपी बोलेरो चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक घटना पुछेली गांव की मुख्य मार्ग का है, जहां देर शाम घर जाते समय राजेश पटेल और बसंत पटेल को सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस ने दोनों भाइयों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने फरार बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button