इजरायल ने गाजा में किया हवाई हमला, 24 की मौत

गाजा। इजरायल ने गाजा में फिर से हमले तेज कर दिए हैं। इजरायली युद्धक विमानों ने गाजा पट्टी पर ताजा हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 24 फलस्तीनी मारे गए।

हमला करने के साथ ही इजरायली सेना ने चेतावनी दी कि वह उत्तरी गाजा में एक अस्पताल पर बमबारी करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजा शहर के पश्चिम में अल-शिफा अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास हवाई हमले में पांच लोग मारे गए और अन्य घायल हो गए। शुक्रवार को इजरायली सेना ने हमास के 40 ठिकानों पर हमला करने की पुष्टि की है। 

गाजा की नागरिक सुरक्षा ने जारी किया बयान

गाजा की नागरिक सुरक्षा ने एक बयान में कहा, गाजा शहर के पूर्व में अल-शुजाइया पड़ोस के अल-सैयद अली क्षेत्र में फलस्तीनियों के एक समूह को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए, जिसमें चार बच्चों और एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई