बेटे-बहू के झगड़े में बीच बचाव करने पहुंची मां, बेटे ने उतारा मौत के घाट

सरगुजा। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। मामला बनेया गांव की है, जहां बेटे और बहू को झगड़ा होते देख मां बीच-बचाव करने पहुंची। वहीं आग बबूला हुए बेटे ने अपनी मां सीने और पीठ में जोरदार लात मार दी।

वहीं घायल महिला को अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सीतापुर पुलिस के मुताबिक बेटे और बहू को लड़ते देख मां झगड़ा सुलझाने पहुंची थी, लेकिन बेटे ने अपनी मां पर ही हमला कर उसकी जान ले ली। मृतिका का नाम रिद्धि बाई है। पुलिस ने आरोपी बेटा चंवर साय उर्फ लुथरू को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button