पिता ने की पोते-पोतियों को घर लाने की जिद तो बेटे ने ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट

रायगढ़। रायगढ़ जिले लैलूंगा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर बेटे ने अपने ही पिता की ईंट से मारकर हत्या कर दी। घटना सोनाजोरी गांव की है, जहां एक पिता ने बेटे से अपने पोते-पोतियों को वापस लाने की बात कहकर जिद पर उड़ा था, वहीं गुस्से में आकर युवक ने अपने पिता पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी बेटा दिलेश्वर नागवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों को साली के घर छोड़ आया था , जिसके चलते पिता-पुत्र में विवाद की स्थिति बन गई। फिलहाल आरोपी ने अपना जुर्म काबुल कर लिया है।





